Uncategorised

कांकेर में भीषण सड़क हादसा: चार युवकों की मौत, दो घायल

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांकेर। नेशनल हाईवे-30 पर बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार युवकों की जान चली गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह हादसा रात करीब 1 बजे आतुर गांव के पास पुल पर हुआ, जहां निर्माण कार्य के चलते सड़क डायवर्ट की गई थी।

जानकारी के अनुसार, मूरवेंड से कांकेर की ओर तेज रफ्तार में आ रही स्विफ्ट डिजायर कार पुल के पास अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में तुरंत आग लग गई। हादसे के वक्त कार में कुल छह युवक सवार थे, जिनमें से दो किसी तरह कार से बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि चार युवक अंदर ही फंस गए और जलकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही कांकेर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शवों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया और घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

एसडीओपी मोहसिन खान ने बताया कि हादसे में चार युवकों की मौत हो चुकी है, जबकि दो का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। पुलिस घायलों से पूछताछ कर रही है, जिससे हादसे के कारणों को लेकर और जानकारी मिल सकेगी। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button