Uncategorised
बोईरदादर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया हरेली पर्व, ग्राम देवताओं की हुई विशेष पूजा

रायगढ़। बोईरदादर में इस वर्ष भी हरेली पर्व पारंपरिक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। छत्तीसगढ़ी लोक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखने वाले इस आयोजन का नेतृत्व पूर्व पार्षद लालचंद यादव ने किया।
त्योहार की शुरुआत ग्राम के प्रमुख देवस्थलों – ठाकुरदेव, मां मनकेशरी और मां समलाई की पूजा से हुई। देवालय के पुजारी द्वारा पहले जलाभिषेक और फिर दुग्धाभिषेक कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद विनोबा नगर और बोईरदादर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पारंपरिक विधियों से पूजा कर घर-परिवार की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
हरेली जैसे पर्वों के माध्यम से ग्रामीण जनजीवन में आस्था और एकता का भाव मजबूत होता है। आयोजन में महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं की भी सक्रिय भागीदारी देखी गई। पर्व ने ग्रामवासियों में नए उत्साह का संचार किया।