Uncategorised

500 करोड़ के मेडिकल सप्लाई घोटाले में ईडी का बड़ा एक्शन, छत्तीसगढ़ में कई जगहों पर छापेमारी

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर। 500 करोड़ रुपए के कथित चिकित्सा आपूर्ति घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को बड़ा कदम उठाया है। ईडी की टीमों ने राज्य की राजधानी रायपुर समेत दुर्ग और अन्य इलाकों में कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की कार्रवाई की है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह छापेमारी विभिन्न सरकारी अधिकारियों, मेडिकल सप्लायरों और एजेंटों के ठिकानों पर की गई है। यह कार्रवाई पीएमएलए (PMLA) के तहत की जा रही है, जो कि अप्रैल 2025 में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) द्वारा दाखिल आरोपपत्र के आधार पर की गई है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2023 में मेडिकल उपकरणों और केमिकल्स की खरीद में भारी अनियमितताओं का मामला सामने आया था। प्रारंभिक जांच में 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, जिसमें अनुमानित 550 करोड़ रुपए के राजस्व नुकसान की बात कही गई थी।

एसीबी और आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की रिपोर्ट में बताया गया है कि छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (CGMSCL) ने मोक्षित कॉरपोरेशन और उससे जुड़ी कथित फर्जी कंपनियों के साथ मिलीभगत कर जनवरी 2022 से अक्टूबर 2023 तक बड़े पैमाने पर खरीदारी की। आरोप है कि कई मामलों में स्वास्थ्य केंद्रों की वास्तविक जरूरत की जांच किए बिना ही उपकरण और केमिकल्स की आपूर्ति की गई।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button