Uncategorised

त्योहारी सीजन में मिलावटी घी पर शिकंजा, खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण अभियान जारी

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़। आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए मिलावटखोरी पर नकेल कसने की दिशा में जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देशों पर कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में चलाया जा रहा सघन निरीक्षण अभियान लगातार जारी है।

इस अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने शहर के प्रमुख बाजारों, डेयरियों और किराना दुकानों में बिकने वाले खुले और ब्रांडेड घी की गुणवत्ता की जांच के लिए निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्री श्याम डेयरी (ढिमरापुर चौक), कृष्णा डेयरी (केवड़ाबाड़ी चौक), कपूर किराना स्टोर्स, दीपक किराना (इंदिरा नगर), फूडमार्ट (कबीर चौक), गणेश डेयरी एंड स्वीट्स तथा मुन्ना डेयरी (मिनमाता चौक) जैसी प्रतिष्ठानों से विभिन्न घी के नमूने संकलित किए गए।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि संकलित नमूनों में खुले गाय के घी के साथ-साथ प्रसिद्ध ब्रांड जैसे – अनिक, पतंजलि, अमूल, गोवर्धन घी शामिल हैं। इन सभी नमूनों को वसा अम्ल संघटन और बीटा-सिटोस्टेरोल की मात्रा की जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित फर्मों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने जानकारी दी कि घी में वसा अम्ल की संतुलित मात्रा मानव शरीर में ऊर्जा उत्पादन, कोशिका निर्माण और हार्मोन के संश्लेषण में सहायक होती है। वहीं बीटा-सिटोस्टेरोल, जो एक प्राकृतिक फाइटोस्टेरोल है, कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण, प्रोस्टेट स्वास्थ्य और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में उपयोगी माना जाता है।

अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि त्योहारों के दौरान खाद्य सामग्री खरीदते समय विशेष सतर्कता बरतें और केवल प्रमाणित दुकानों से ही उत्पाद खरीदें। मिलावटी घी या खाद्य पदार्थों का सेवन गंभीर स्वास्थ्य जोखिम उत्पन्न कर सकता है, अतः सजगता ही सुरक्षा है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button