Uncategorised

उत्तरकाशी में बड़ा हादसा: हर्षिल में बादल फटा, धराली गांव में तबाही, कई लापता

Advertisement

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में मंगलवार को एक बड़ा प्राकृतिक हादसा सामने आया है। गंगोत्री धाम के पास हर्षिल क्षेत्र में बादल फटने से खीर गंगा में अचानक फ्लैश फ्लड आ गई, जिससे धराली गांव बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

तेज बहाव के चलते गांव में कई होटल पूरी तरह तबाह हो गए हैं और 50 से अधिक लोगों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है। अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की संभावना है।

धराली गांव देहरादून से लगभग 218 किमी और गंगोत्री धाम से 10 किमी की दूरी पर स्थित है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ (SDRF), एनडीआरएफ (NDRF) और सेना की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।


Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button