Uncategorised

रायपुर में स्ट्रीट डॉग को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार

Advertisement

रायपुर। राजधानी में शुक्रवार तड़के एक सड़क हादसा उस समय हो गया, जब कार चालक ने सड़क पर घूम रहे स्ट्रीट डॉग को बचाने की कोशिश की। यह घटना तेलीबांधा थाना के सामने हुई, जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर की रेलिंग से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रेलिंग टूटकर कार के अंदर जा घुसी और वाहन का आगे का हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।

जानकारी के अनुसार, दुर्ग निवासी हरिवर सिंह शुक्रवार सुबह करीब 3 बजे अपनी कार से तेलीबांधा होते हुए दुर्ग लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क पर अचानक कई कुत्ते आ गए। उन्हें बचाने के प्रयास में हरिवर ने अचानक स्टीयरिंग मोड़ दी, जिससे कार तेलीबांधा से अवंतिविहार जाने वाले नए मार्ग की रेलिंग से टकरा गई।

हादसे में चालक को हल्की चोटें आईं, लेकिन समय रहते बाहर निकल जाने से उनकी जान बच गई। गनीमत रही कि तड़के सड़क पर भीड़भाड़ न होने के कारण कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। घायल चालक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button