Uncategorised

रायगढ़ में जन्माष्टमी पर्व और मेला आयोजन को लेकर पुलिस की अहम बैठक, सुरक्षा और यातायात पर खास जोर

Advertisement

रायगढ़। पुलिस नियंत्रण कक्ष में आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम की अध्यक्षता में जन्माष्टमी पर्व एवं मेला आयोजन की तैयारियों को लेकर मेला संचालकों, स्थानीय व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और अन्य सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

अधिकारियों ने बताया कि पर्व और मेला अवधि में संभावित भीड़ को देखते हुए वाहनों के डायवर्जन, पार्किंग प्रबंधन और अतिरिक्त प्रकाश व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। यातायात को सुचारू रखने के लिए पार्किंग प्लान और मार्ग व्यवस्था पहले से तय की जाएगी। जनप्रतिनिधियों एवं मेला आयोजकों ने 15 अगस्त और जन्माष्टमी के अवसर पर मेले का समय बढ़ाने और मार्ग पर अतिरिक्त रोशनी लगाने की मांग रखी, जिस पर अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे और पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होगा।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम, नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा, एसडीएम रायगढ़ महेश शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक साइबर सेल अनिल विश्वकर्मा, उपायुक्त नगर निगम सुतीक्षण यादव, तहसीलदार शिव डनसेना, नगर निरीक्षक सुखनंदन पटेल, प्रशांत राव, मोहन भारद्वाज, अमित शुक्ला, नायब तहसीलदार रायगढ़, स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम शिवकुमार यादव, विद्युत विभाग के सहायक यांत्रिक योगेश मेहर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

जनप्रतिनिधियों और मेला संचालकों में सुरेश गोयल, शेख सलीम नियारिया, दीपक पांडे, शेख तमन्ना (संचालक फन वर्ल्ड), मुकेश मेहता (संचालक सावित्री नगर मेला), कमाल आलम, सुजीत लहरे, आशीष यादव, जिमी अग्रवाल, निकुंज, विकास शर्मा, आनंद गर्ग, सुरेंद्र पाल, संजय जगवानी, चक्रधर पटेल, सुनील कुमार, सचिन अग्रवाल, मोहम्मद फिरोज, दीपक मित्तल और सौरभ अग्रवाल शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button