Uncategorised

सरपंच की दबंगई का आतंक: पंच को पीटकर निर्वस्त्र कर गलियों में फेंका, न्याय के लिए भटक रहा परिवार

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़। पामगढ़ जनपद पंचायत के कोसला गांव में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। चुनावी रंजिश के चलते गांव के सरपंच ने एक पंच पर बेरहमी से हमला किया। आरोप है कि डंडों से इतनी पिटाई की गई कि पंच अधमरा होकर गिर पड़ा, इसके बाद भी आरोपी का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उसने बेहोश पंच को निर्वस्त्र कर गलियों में लिटा दिया।

घटना का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में आक्रोश है। गंभीर रूप से घायल पंच को बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में 10 दिनों तक इलाज कराना पड़ा। पीड़ित परिवार ने पामगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस कार्रवाई कागजों तक सीमित रही।

न्याय की तलाश में पीड़ित परिवार ने कई बार एसपी कार्यालय के चक्कर लगाए, फिर भी आरोपी सरपंच अब भी खुलेआम घूम रहा है। इस घटना ने न केवल गांव में भय का माहौल पैदा कर दिया है, बल्कि कानून-व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button