Uncategorised

भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की सुनवाई टली, ईडी ने मांगा समय

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की जमानत याचिका पर सुनवाई मंगलवार को हाईकोर्ट में टल गई। जस्टिस अरविंद वर्मा की सिंगल बेंच में हुई सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा गया, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया।

गौरतलब है कि ईडी ने छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 18 जुलाई को भिलाई-3 स्थित बघेल निवास से चैतन्य बघेल को उनके जन्मदिन के दिन ही गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के खिलाफ चैतन्य पहले सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे, जहां से मिले निर्देश के बाद उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button