रायगढ़

कबीर चौक पर संत बाबा की मूर्ति स्थापना की दूसरी वर्षगांठ मनाई गई..।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

वर्ष 2020 में सामाजिक संस्था जनकारवां के प्रयासों से कबीर चौक में संत बाबा की मूर्ति स्थापित की गई थी..।।

सिंहघोष/रायगढ़-08.02.22- शहर के जुट मिल चौकी के पास स्थिति कबीर चौक में आज शाम करीब 6 बजे संत बाबा कबीर दास की मूर्ति स्थापना की दूसरी वर्षगांठ बड़ी धूम-धाम से मनाई गई।

शाम कबीर चौक पर स्थानीय लोग बड़ी संख्या में कबीर साहब की मूर्ति के सामने जमा हुए। यहां इनके द्वारा बाबा की मूर्ति को फूल-माला से सजाया गया। इसके बाद पूरे विधि-विधान से संत बाबा जी की मूर्ति की पूजा-अर्चन कर प्रसाद वितरण किया गया । इस तरह पूरे श्रद्धा भाव से संत बाबा कबीर दास जी की मूर्ति स्थापना की दूसरी वर्षगांठ मनाई गई।

इस अवसर पर समाजिक संस्था जन कारवां के फाउंडर नरेद्र चौबे ने बताया कि आज से ठीक दो साल पहले यानी 8 जनवरी 2020 को जूटमिल कबीर चौक पर स्थानीय लोगों की जनभावना को ध्यान में रखते हुए हमारी संस्था जनकारवां के प्रयास से कबीर चौक में संत बाबा कबीर दास जी की मूर्ति की स्थापना लोकप्रिय विधायक प्रकाश नायक जी,महापौर रायगढ़ नगर पालिक निगम श्रीमती जानकी काटजू,सभापति जयंत ठेठवार और पार्षद चन्द्रमणि बरेठ वार्ड क्रमांक 35 के अलावा गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में कई गई थी। तब से लेकर आज तक स्थानीय लोगों की सहायता और सहयोग से जनकारवां संगठन मूर्ति की साफ-सफाई से लेकर मेंटेनेंस का पूरा काम खुद देखते आ रही है। दूसरी वर्षगाँठ मनाने के पूर्व भी स्थापना स्थल से लेकर संत बाबा कबीर दास की मूर्ति की साफ-सफाई और रंग रोगन का काम भी संगठन ने ही पूर्ण करवाया था।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button