Uncategorised

आंगनबाड़ी भवन तोड़फोड़ प्रकरण: पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर आदिल कुछावा को किया गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जूटमिल थाना क्षेत्र के संत विनोबा नगर स्थित आंगनबाड़ी भवन तोड़ने की कोशिश करने वाले आरोपियों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पहले पकड़े गए तीन आरोपियों के बाद अब पुलिस ने धमतरी निवासी प्रॉपर्टी डीलर आदिल कुछावा को भी गिरफ्तार कर लिया है।

गौरतलब है कि 17 अगस्त को दीपक महोबिया और मुकेश कुमार जैन, जेसीबी चालक फिदा हुसैन के साथ आंगनबाड़ी भवन को तोड़ने पहुंचे थे। जब स्थानीय लोगों ने विरोध किया तो आरोपियों ने तहसील आदेश का हवाला देकर दबाव बनाने की कोशिश की। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल तीनों को हिरासत में ले लिया था।

इस मामले में मोहल्लेवासी बेलार सिंह सवरा की शिकायत पर थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 281/2025 धारा 319(2), 324(3)(5), 351(4), 3(5) बीएनएस और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम, 1984 की धारा 3, 5 के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान सामने आया कि घटना के समय दीपक महोबिया ने मोबाइल पर किसी व्यक्ति से कॉल कर स्पीकर ऑन कर स्थानीय लोगों को डराने की कोशिश की थी और कहा था कि उसकी पहुंच बड़े नेताओं तक है।

पुलिस ने नंबर की जांच की तो वह धमतरी निवासी आदिल कुछावा का निकला। आदिल के खिलाफ पहले से धमतरी में तीन, बालोद में एक मारपीट और रायपुर में दुर्घटना का प्रकरण दर्ज पाया गया। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने धमतरी में दबिश देकर आदिल कुछावा उर्फ रिजवी उर्फ खान (36 वर्ष), पिता मोहम्मद असलम, निवासी सिहावा चौक धमतरी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने खुद को प्रॉपर्टी ब्रोकर बताते हुए कॉल करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उसके पास से प्रयुक्त एपल कंपनी का आईफोन 16 प्रो मैक्स भी जब्त किया। आरोपी को रिमांड पर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव, उप निरीक्षक गिरधारी साव, सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र पटेल, प्रधान आरक्षक सतीश पाठक, आरक्षक लखेश्वर पुरसेठ और साइबर सेल से विकास प्रधान की अहम भूमिका रही।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button