Uncategorised

लंबे समय से फरार वारंटी लक्ष्मेश्वर ठाकुर नई दिल्ली से गिरफ्तार, रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन पर कोतवाली पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे शातिर वारंटी लक्ष्मेश्वर ठाकुर को नई दिल्ली के मयूर विहार से गिरफ्तार कर रायगढ़ लाया है। आरोपी कई बार पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था और लंबे समय से गिरफ्त से बाहर था।

मिली जानकारी के अनुसार, माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी रायगढ़ श्री प्रवीण मिश्रा की अदालत में आरोपी के खिलाफ कुल 10 परिवाद लंबित हैं, जिनमें 01 जमानतीय और 09 गैर-जमानतीय वारंट जारी किए गए थे। न्यायालय ने 07 अगस्त 2025 को वारंट तामिली के आदेश पुलिस अधीक्षक रायगढ़ को दिए थे।

इसके बाद थाना प्रभारी कोतवाली सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई और 22 अगस्त को उप निरीक्षक दिलीप कुमार बेहरा के नेतृत्व में पुलिस दल दिल्ली रवाना हुआ। तकनीकी मदद से आरोपी का लोकेशन ट्रेस कर पुलिस ने 25 अगस्त की रात मयूर विहार थाना पुलिस के सहयोग से छापा मारकर लक्ष्मेश्वर ठाकुर को गिरफ्तार किया। 27 अगस्त को आरोपी को रायगढ़ न्यायालय में पेश कर जेल वारंट पर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

गौरतलब है कि लक्ष्मेश्वर ठाकुर निवासी दिल्ली पर इन्वेस्टमेंट कंपनी के नाम पर 30% त्रैमासिक लाभ का झांसा देकर रायगढ़ के व्यवसायी से लाखों की ठगी करने का मामला दर्ज है (अपराध क्रमांक 656/2020, धारा 406, 420 भादवि), जो न्यायालय में विचाराधीन है।

कार्रवाई में थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल, उप निरीक्षक दिलीप कुमार बेहरा, प्रधान आरक्षक श्रीराम साहू, आरक्षक मुरली मनोहर पटेल तथा साइबर सेल आरक्षक धनंजय कश्यप की सराहनीय भूमिका रही।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button