Uncategorised

रायगढ़ में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, दो महिला तस्कर गिरफ्तार – तीन आरोपी फरार

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। जोबी चौकी क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह के तीन अन्य सदस्य अभी फरार हैं। पकड़ी गई महिलाओं के पास से 64 किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत करीब 6.40 लाख रुपये आंकी गई है।

ग्राम कुर्रू में छिपा रखा था गांजा
मुखबिर की सूचना पर चौकी प्रभारी लक्ष्मी राठौर और उनकी टीम ने ग्राम कुर्रू निवासी अनिता बाई अगरिया (30) के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान घर से 62 पैकेट गांजा बरामद किया गया, जिसका कुल वजन 64 किलो 360 ग्राम था।

ओडिशा से लाकर यूपी भेजते थे गांजा
पुलिस पूछताछ में अनिता ने खुलासा किया कि गांजा ओडिशा से लाकर उसके घर में छिपाया जाता था और फिर मौके का फायदा उठाकर ट्रेन से उत्तर प्रदेश भेजा जाता था। इस अवैध धंधे में रायगढ़ की सरस्वती साहू (31), उसका भाई मनोज उर्फ छोटू साहू, यूपी निवासी लवकेश पांडे और उसका एक साथी शामिल हैं।

दूसरी महिला भी गिरफ्तार
अनिता की निशानदेही पर पुलिस ने रायगढ़ शहर से सरस्वती साहू को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके मोबाइल की जांच में गिरोह के बाकी सदस्यों से लगातार संपर्क के सबूत मिले हैं।

फरार आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस ने गिरफ्तार दोनों महिलाओं को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। वहीं, मनोज साहू, लवकेश पांडे और उसका साथी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button