Uncategorised

एनएचएम कर्मियों की हड़ताल जारी, तीज पर्व पर भी धरना स्थल से नहीं हटे स्वास्थ्यकर्मी

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement



रायगढ़/सारंगढ़। नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के डॉक्टर और अन्य स्वास्थ्यकर्मी अपनी दस सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले दस दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। अस्पताल छोड़कर कर्मचारी धरना स्थल पर बैठने को मजबूर हैं और रोजाना अलग-अलग तरीकों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

पोस्टर पर उतारी आरती, तीज पर रखा व्रत
रायगढ़ में प्रदर्शन स्थल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, दोनों उप मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के पोस्टर लगाकर उनकी आरती उतारी गई। वहीं सारंगढ़ में महिला कर्मचारियों ने तीज पर्व मनाते हुए पूजा-अर्चना की और निर्जला व्रत रखकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया। इसके बावजूद वे धरना स्थल से नहीं हटीं।

सैकड़ों कर्मचारी हड़ताल पर
रायगढ़ जिले के लगभग 550 और सारंगढ़ जिले के करीब 190 कर्मचारी हड़ताल पर हैं। सारंगढ़ में धरना स्थल पर करीब 60 महिला स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहीं, जिनमें गिरिजा लहरे, सुनीता निराला, सरिता बरेठ, विनीता पटेल, कुमारी साहू, नीमा, प्रीति, पूजा सिदार समेत कई शामिल थीं।

कर्मचारियों का आरोप – वादे पूरे नहीं हुए
संविदा में पदस्थ सरिता बरेठ ने कहा कि जिस तरह महिलाएं तीज पर अपने परिवार की खुशहाली की प्रार्थना करती हैं, उसी तरह वे आज सरकार से नियमितिकरण और ग्रेड पे देने की मांग कर रही हैं। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सरकार ने 100 दिन के भीतर नियमितिकरण पर कमेटी बनाने का वादा किया था, लेकिन 20 महीने गुजरने के बाद भी कोई आदेश जारी नहीं हुआ।

स्वास्थ्य सेवाएं ठप
लगातार हड़ताल से जिले और राज्यभर में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। स्वास्थ्य केंद्रों में मरीज भटक रहे हैं और कई सरकारी स्वास्थ्य कार्यक्रम ठप पड़े हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button