Uncategorised

रायगढ़ में गणेशोत्सव की रौनक, सिद्धि विनायक मंदिर की थीम पर सजा भव्य पंडाल

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़। गणेशोत्सव के पावन अवसर पर शहर में जगह-जगह गणेश प्रतिमाओं की स्थापना के साथ भक्तिभाव का माहौल बना हुआ है। इस कड़ी में रायगढ़ स्टेडियम के सामने चक्रधर नगर गणेश पूजन, जनजागरण, सांस्कृतिक एवं पर्यावरण सेवा समिति ने इस बार महाराष्ट्र के प्रसिद्ध सिद्धि विनायक मंदिर की थीम पर आकर्षक पंडाल तैयार किया है।

समिति के संरक्षक राहुल शर्मा ने बताया कि लगभग 85 फीट ऊंचा यह पंडाल श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण का केंद्र है। पंडाल के भीतर विराजमान भगवान श्री गणेश की प्रतिमा करीब 11 फीट 7 इंच ऊंची है, जो भक्तों का मन मोह रही है।

उन्होंने बताया कि यह आयोजन समिति ने पिछले वर्ष शुरू किया था। उस समय गोल्डन टेंपल की थीम पर पंडाल सजाया गया था। इस बार सिद्धि विनायक मंदिर का भव्य स्वरूप श्रद्धालुओं को अपनी ओर खींच रहा है। पंडाल के बाहरी हिस्से को रंग-बिरंगी लाइटिंग से सजाया गया है, जिससे रात के समय पूरा इलाका जगमगाने लगता है।

सुबह से लेकर देर शाम तक भक्तगण यहां भगवान गणेश के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए आ रहे हैं। समिति ने बताया कि प्रतिदिन विधिविधान से पूजा हो रही है और 30 अगस्त को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रसाद वितरण किया जाएगा।

आयोजन को सफल बनाने में समिति के संरक्षक राहुल शर्मा, संतोष परमानिक, आकाश शर्मा, लिनू जॉर्ज, टाशा परमानिक, सेल मैथ्यू, आकाश बनर्जी, राजू मजूमदार, महिप टुटेजा, अंशु पाणीग्राही, दीपक, कलाराम, अनिल साहू, मुकेश बरैठ, मनोज शाह, अमित गोस्वामी, उत्तम चौधरी, कैलाश मेहानी, ओमप्रकाश मीरे, विकास डनसेना, हितेंद्र जलछत्री, राहुल सिंह, खगेश दिवंगन, भूपेंद्र देवांगन समेत अन्य साथियों की विशेष भूमिका रही है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button