Uncategorised

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 9 लाख का गांजा जब्त, महिला सहित 5 तस्कर गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सारंगढ़ – बिलाईगढ़ जिले की पुलिस ने गांजा तस्करी के बड़े मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने एक महिला समेत पांच तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 91 किलो 320 ग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 9 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 28 अगस्त को बाईपास रोड ग्राम दानसरा के पास वाहन चेकिंग के दौरान कंटेनर वाहन (क्र. HR46E2249) और पायलटिंग वाहन (क्र. OD02AE1444) को रोका गया। जांच के दौरान कंटेनर चालक की सीट के पीछे खाखी टेप से पैक 29 पैकेट गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा के साथ दोनों वाहन और आरोपियों के मोबाइल फोन भी जब्त किए।

गिरफ्तार आरोपियों में हरियाणा, उड़ीसा और छत्तीसगढ़ के निवासी शामिल हैं। इनमें देवेंद्र शर्मा (39) हरियाणा, श्यामबाबू चौधरी (26) और रंजित साहू (26) उड़ीसा, जबकि नारायण प्रसाद साहू (36) और उनकी पत्नी संजना साहू (35) छत्तीसगढ़ के निवासी बताए जा रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button