Uncategorised

रायगढ़ में धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला युवक गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़ । रायगढ़ जिले में सिंधी समाज के आराध्य देव के बारे में सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है। आरोपी की इस पोस्ट से सिंधी समाज के लोगों की धार्मिक भावनाएँ आहत हुई, जिसके बाद समाज के प्रतिनिधियों ने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।

जानकारी के अनुसार, ग्राम कोतरा निवासी 25 वर्षीय मनमोहन बघेल उर्फ रिंकू ने गुरुवार को अपने फेसबुक अकाउंट पर सिंधी समाज के आराध्य देव के प्रति अमर्यादित और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसके साथ ही उसने समाज के लोगों के खिलाफ भी अपशब्द लिखे। पोस्ट सोशल मीडिया पर फैलने के बाद सिंधी समाज में रोष व्याप्त हो गया।

शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए कोतरा रोड थाना पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 296-BNS, 299-BNS, 302-BNS एवं 352-BNS के तहत अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। टीम ने आरोपी के घर में दबिश देकर उसे हिरासत में लिया और न्यायालय में प्रस्तुत किया। कोर्ट ने सुनवाई के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

सिंधी समाज के लोगों ने पुलिस की तत्परता पर संतोष जताते हुए कहा कि ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई आवश्यक है, ताकि सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने वाले तत्वों को रोका जा सके।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button