Uncategorised

“दीदी के गोठ” रेडियो कार्यक्रम का शुभारंभ, बिहान दीदियों की सफलता गूंजेगी पूरे प्रदेश में

Advertisement


रायगढ़ । छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) बिहान से जुड़ी महिलाओं की सफलता की कहानियों को साझा करने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय रेडियो कार्यक्रम “दीदी के गोठ” की शुरुआत की गई है। इस विशेष श्रृंखला का पहला प्रसारण 31 अगस्त को दोपहर 12:15 बजे आकाशवाणी के सभी केंद्रों से किया गया।

कार्यक्रम के उद्घाटन प्रसारण में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री एवं विभागीय मंत्री श्री विजय शर्मा ने प्रदेशभर की बिहान दीदियों को संबोधित किया। साथ ही केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भी अपने उद्बोधन में स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को प्रोत्साहित किया। प्रसारण के दौरान विभिन्न जिलों से आई दीदियों ने अपनी प्रेरणादायी उपलब्धियां और आजीविका संवर्धन की कहानियां साझा कीं, जो अन्य समूहों के लिए मार्गदर्शक साबित होंगी।

दीदी के गोठ कार्यक्रम के माध्यम से बिहान से जुड़ी महिलाओं के कार्यों, नवाचारों और आत्मनिर्भरता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी पूरे प्रदेश तक पहुंचेगी। यह पहल महिलाओं को और अधिक सशक्त बनाने का एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

जिले में इस कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत सभा कक्ष में हुआ, जहां जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुषमा खलखो, श्रीमती लक्ष्मी पटेल और श्रीमती भाग्यवती नायक विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री जितेंद्र यादव, अतिरिक्त सीईओ श्री नीलाराम पटेल, उपायुक्त श्री महेश पटेल, श्री सनत कुमार नायक और श्री वीरेंद्र राय सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

जनपद पुसौर में भी जनपद अध्यक्ष और सभापति की गरिमामय उपस्थिति में दीदी के गोठ का सीधा प्रसारण सुना गया। इस दौरान राज्य कार्यालय से श्री राजन सोनी, डीएमएम जिला पंचायत, जनपद पंचायत सीईओ तथा लगभग 300 से अधिक स्व-सहायता समूह की दीदियाँ शामिल हुईं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button