Uncategorised

रायगढ़ में म्यूल अकाउंट रैकेट का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़ पुलिस ने साइबर ठगी में प्रयुक्त म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के अन्य पाँच सदस्यों की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार, गृह मंत्रालय के भारतीय साइबर अपराध समन्वय पोर्टल से प्राप्त शिकायत पर डीएसपी साइबर सेल और कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई शुरू की। जांच में सामने आया कि रायगढ़ के विभिन्न बैंक खातों में 69 लाख 18 हजार 979 रुपये जमा कराए गए थे, जिन्हें बाद में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, केरल, कर्नाटक और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में भेजा गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 लाख 22 हजार 798 रुपये को होल्ड करा लिया है।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि ठगों का गिरोह पैसों की तंगी झेल रहे लोगों को माइक्रो फाइनेंस कंपनी के जरिए लोन दिलाने का झांसा देता था। इसके बाद उन्हें मात्र पाँच हजार रुपये देकर बैंक खाता खुलवाया जाता और खाता किट व सिम कार्ड अपने पास रख लिए जाते थे।

सक्ती जिले से दबोचे गए दोनों आरोपी

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सक्ती जिले के ग्राम डभरा निवासी शिवाजी चन्द्रा और ग्राम चन्देलाडीह निवासी जितेश कुमार चन्द्रा (28) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि प्रत्येक बैंक खाते के बदले उन्हें करीब 10 हजार रुपये मिलते थे, जो नकद या फोन-पे से दिए जाते थे। आरोपी शिवा चन्द्रा ने अब तक डेढ़ लाख रुपये कमाने की बात स्वीकार की है।

गिरोह के पांच सदस्य फरार

गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में अपने गिरोह के अन्य पाँच साथियों के नाम भी उजागर किए हैं, जो फर्जी सिम कार्ड उपलब्ध कराने और नए बैंक खाते खुलवाने का काम करते थे। फिलहाल पुलिस इनके खिलाफ तलाशी अभियान चला रही है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button