Uncategorised

छह घंटे में जेसीबी लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, 11 लाख की मशीन बरामद

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़। घरघोड़ा थाना क्षेत्र में जेसीबी लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया, जिसे पुलिस ने महज छह घंटे के भीतर सुलझा लिया। पुलिस ने घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर करीब 11 लाख रुपये कीमत का पीला जेसीबी बरामद कर जब्त कर लिया है।

क्या है मामला
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी सुनील निषाद, निवासी ग्राम पुछियापाली टाडापारा (थाना खरसिया), वर्तमान में रायकेरा में किराये के मकान में रहकर कंस्ट्रक्शन कंपनी की जेसीबी चलाता है। उसने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 3 सितंबर को दोपहर करीब 2 बजे वह अपने साथी सूरज सिदार के साथ एनटीपीसी तलाईपाली कोयला खदान जा रहा था। इस दौरान ग्राम रायकेरा अटल चौक पर गांव के ही चक्रधर यादव और रोहित दास महंत ने जेसीबी रोकी और शराब पीने के लिए पैसे मांगे। इंकार करने पर दोनों ने चालक और हेल्पर से मारपीट कर जेसीबी की चाबी छीनी और वाहन लेकर फरार हो गए।

मामले में त्वरित कार्रवाई
शिकायत मिलते ही घरघोड़ा पुलिस ने अपराध क्रमांक 231/2025 दर्ज कर जांच शुरू की। प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 126(2), 296, 115(2), 119(1), 309(6), 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित दबिश देकर दोनों आरोपियों—चक्रधर यादव (26) और रोहित दास महंत (42), निवासी ग्राम रायकेरा—को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया और उनकी निशानदेही पर लूटी गई लगभग 11 लाख रुपये कीमत की जेसीबी बरामद की गई।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button