Uncategorised

हाईकोर्ट में कांग्रेस की याचिका स्वीकार, 14वें मंत्री के शपथ ग्रहण पर सोमवार को होगी सुनवाई

Advertisement

रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक नया मोड़ तब आ गया जब प्रदेश कांग्रेस द्वारा दायर रिट याचिका को हाई कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। यह याचिका राज्य मंत्रिमंडल में 14वें मंत्री को शपथ दिलाए जाने के खिलाफ दायर की गई थी।

मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस का कहना है कि संवैधानिक प्रावधानों के विपरीत जाकर राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया है। पार्टी ने हाई कोर्ट में यह मुद्दा उठाते हुए इसे चुनौती दी है।

हाई कोर्ट ने कांग्रेस की याचिका को सुनवाई योग्य मानते हुए स्वीकार कर लिया है। इस पर सोमवार को सुनवाई होगी। मामले को लेकर अब पूरे प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही इस घटनाक्रम पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।

कांग्रेस का दावा है कि राज्य सरकार ने संवैधानिक सीमाओं का उल्लंघन किया है और यह कदम जनहित के खिलाफ है। वहीं, सरकार की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button