Uncategorised

रायगढ़ में जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश, आधा दर्जन गांवों के लोगों ने किया चक्काजाम

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़ । जिले में जर्जर सड़कों की समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। सोमवार सुबह से ही गेरवानी–सराईपाली मार्ग पर आधा दर्जन से अधिक गांवों के लोगों ने सड़क पर बैठकर चक्काजाम कर दिया। नतीजतन इस मार्ग से गुजरने वाले भारी वाहनों के पहिए थम गए और घंटों तक यातायात बाधित रहा।

ग्रामीणों का कहना है कि जिला मुख्यालय से महज 20 किलोमीटर दूर स्थित इस सड़क की हालत लंबे समय से बेहद खराब है। गेरवानी, शिवपुरी, पाली, देलारी, सारापाली, गड़गांव, गौरमुड़ी, बरपाली, हर्राडीह, जीवरी, तरकपुर, राबो समेत 15 से अधिक गांवों के लोगों और स्कूली छात्रों को रोजाना इस जर्जर सड़क से होकर गुजरना पड़ता है।

100 टन तक के वाहन बिगाड़ रहे हालात
ग्रामीणों ने बताया कि 15 टन क्षमता वाली इस सड़क पर रोजाना 100 टन तक के भारी वाहन दौड़ रहे हैं। यही कारण है कि निर्माण के कुछ ही महीनों बाद सड़क दोबारा जर्जर हो जाती है। उनका कहना है कि क्षेत्र में कई छोटे-बड़े उद्योग स्थापित हैं, लेकिन मूलभूत सुविधा के रूप में सड़क की गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया जा रहा।

किसी भी समय हो सकती है बड़ी दुर्घटना
ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की स्थिति इतनी भयावह हो चुकी है कि कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने मांग की है कि गेरवानी से देलारी और सराईपाली तक सड़क का गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराया जाए।

प्रशासन मौके पर
सोमवार सुबह करीब 8 बजे ग्रामीणों ने देलारी स्थित नेत्रानंद ढाबा के पास सड़क जाम कर दिया। देखते ही देखते सैकड़ों वाहन फंस गए। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन लोग अपनी मांगों पर अड़े रहे और धरना जारी रखा।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button