Uncategorised

रायगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़ : एक ही शिक्षक के भरोसे चल रहा था स्कूल, ग्रामीणों ने लगाया ताला

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़। जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र स्थित माध्यमिक शाला बरडीह (विकासखण्ड लैलूंगा) में लंबे समय से शिक्षक व्यवस्था चरमराई हुई थी। एकमात्र शिक्षिका के भरोसे वर्षों से संचालित हो रहे इस विद्यालय में 33 बच्चे अध्ययनरत हैं। शिक्षा ग्रहण में आ रही कठिनाइयों को देखते हुए आज गांव के आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय में ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार विकासखंड शिक्षा अधिकारी से लिखित शिकायत की, लेकिन स्थिति जस की तस बनी रही। मजबूर होकर उन्होंने आंदोलन का रास्ता अपनाया। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि जब तक शिक्षक व्यवस्था दुरुस्त नहीं होगी, उनका आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही, उन्होंने छात्रों की समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय जाकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने की भी बात कही।

सूचना मिलते ही विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) हरकत में आए और तत्काल एक अन्य शिक्षक की पदस्थापना माध्यमिक शाला बरडीह में कर दी। नए शिक्षक के भेजे जाने के बाद ही ग्रामीणों ने अपना आंदोलन समाप्त किया।

ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव का भौगोलिक क्षेत्र सुदूर वनांचल में आता है। विद्यालय में बच्चों की संख्या 33 है, लेकिन वर्षों से केवल एक शिक्षिका के भरोसे पूरी व्यवस्था चल रही थी। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी और अभिभावक लगातार चिंतित थे। बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और आज उन्होंने विद्यालय में ताला जड़ दिया।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button