Uncategorised

महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव : क्रिकेट प्रीमियर लीग का शुभारंभ, अग्र प्रतिनिधियों का हुआ सम्मान

Advertisement

रायगढ़। शहर का अग्र समाज महाराजा अग्रसेन जी के बताए सिद्धांतों का अनुशरण करते हुए सामाजिक कार्यों में निरंतर अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उक्त उद्गार नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान ने अग्र कुलदेव महाराजा अग्रसेन जी की 5149वीं जयंती के अवसर पर आयोजित ऐतिहासिक क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि दानवीर सेठ किरोड़ीमल की नगरी रायगढ़ में दान और सेवा की परम्परा को अग्र समाज ने आज भी अक्षुण्ण बनाए रखा है। महापौर ने इस अवसर पर समाज के प्रमुख समाजसेवी सुनील लेंध्रा के योगदान को मिसाल बताते हुए आयोजन समिति के सभी सदस्यों को साधुवाद दिया।

प्रीमियर लीग का हुआ भव्य शुभारंभ

महाराजा अग्रसेन जयंती की खुशी में आईपीएल की तर्ज पर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन शहर के मिनी स्टेडियम में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संयोजक सुनील लेंध्रा एवं अध्यक्ष अनूप रतेरिया ने रिबन काटकर किया। इस दौरान समाज के गणमान्य नागरिक मुकेश मित्तल, बजरंग लेंध्रा, अनूप बंसल, प्रदीप गर्ग, महिला अध्यक्ष कविता बेरीवाल, कशिश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में अग्र समाजजन उपस्थित थे।

ढोल-नगाड़े, आतिशबाजी और महाराजा अग्रसेन जी के जयकारों के बीच प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि के रूप में महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्रीलाल साहू, पूर्व पार्षद सुरेश गोयल, पार्षद बबुआ एवं अमित शर्मा मौजूद रहे। सभी अतिथियों का स्वागत संयोजक सुनील लेंध्रा और अध्यक्ष अनूप रतेरिया ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया।

पहला मैच पर्पल वैली ने जीता

उद्घाटन के पश्चात महिला अध्यक्ष कविता बेरीवाल ने टॉस किया, जिसमें पर्पल वैली टीम को पहली फील्डिंग का अवसर मिला। पहला मैच पर्पल वैली और हर-हर महादेव टीम के बीच खेला गया, जिसमें पर्पल वैली विजयी रही। दूसरा मैच रायगढ़ राइडर और सीए चैंपियन के बीच हुआ, जिसमें सीए चैंपियन की जीत हुई। वहीं तीसरे मुकाबले में श्याम राइडर्स और अग्रसेन सुपर किंग्स के बीच रोमांचक खेल देखने को मिला।

इस प्रतियोगिता में कुल 128 खिलाड़ी और 16 टीमें भाग ले रही हैं। प्रत्येक टीम में 8 खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें 7 खेलेंगे और 1 एक्स्ट्रा खिलाड़ी रखा गया है। प्रतियोगिता की सफलता में मुकेश गोयल प्रखर प्रवक्ता, हेमंत गोयल, अनूप बंसल, विनोद महमिया, विशाल सिंघानिया, रितेश गोयल, अमन बंसल जूटमिल, राकेश बापोड़िया, दिनेश अग्रवाल महामाया, राहुल अग्रवाल वृंदावन, आदित्य बेरीवाल सहित कई सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

अग्र प्रतिनिधियों का हुआ सम्मान

शाम को मिनी स्टेडियम में महाराजा अग्रसेन जी की पूजा-अर्चना, दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण के साथ सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी राधेश्याम लेंध्रा तथा विशिष्ट अतिथि बालकिशन केडिया, सत्यनारायण अग्रवाल (सत्तू), राजेंद्र अग्रवाल, मुकेश मित्तल, महादेव अग्रवाल, कमलेश अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य अतिथियों का शाल एवं गुलदस्ते से आत्मीय सम्मान किया गया।

इस अवसर पर शहर की विभिन्न अग्र सामाजिक संस्थाओं एवं संगठनों के प्रतिनिधियों का भी भव्य स्वागत किया गया। इनमें –

  • अग्रोहा धाम ट्रस्ट – सुशील मित्तल
  • अग्रवाल सम्मेलन – सागर महमिया
  • श्याम मंडल – बजरंग लेंध्रा
  • अग्रसेन सांझा चुल्हा – सुशील रामदास
  • पंचायती धर्मशाला – गोपाल अग्रवाल वकील
  • लॉयंस क्लब मिडटाउन – ओमप्रकाश अग्रवाल (ओमी)
  • लॉयंस क्लब सिटी – रामनिवास मोड़ा
  • जेसीआई – आकाश अग्रवाल दुल्हन
  • युवक संघ – सुरेश गोयल
  • रोटरी क्लब रॉयल – दयानंद अग्रवाल
  • रक्तवीर परिवार – विमल अग्रवाल, गौतम अग्रवाल
  • ब्लड डोनर ग्रुप – अमितेष गर्ग
  • दादी समिति – दर्पणा सिंघल पार्क सिटी
  • श्याम सखी मंडल – बबीता लेंध्रा
  • श्याम महिला इकाई – मंजू अग्रवाल चिराग
  • अग्रवाल सम्मेलन महिला इकाई – रीना बापोड़िया
  • दिव्य शक्ति – कविता बेरीवाल
  • राइस मिल एसोसिएशन – संतोष अग्रवाल
  • स्पंज आयरन एसोसिएशन – कमल अग्रवाल रायगढ़ इस्पात
  • मित्र कला मंदिर – प्रिंस अग्रवाल
  • अखिल भारतीय महिला सम्मेलन – शोभा अग्रवाल
  • दादू सेवा समिति – राजेश अग्रवाल दयाल
  • मित्र कला महिला समिति – मीना अग्रवाल
  • अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन – दीपक मित्तल
  • श्याम सरकार – करण सरकार
  • श्याम दीवाने – अमन अग्रवाल
  • श्याम अखाड़ा परिवार – मुकेश गोयल
  • गोगा बाबा कला समिति – गुलाब जैन
  • रोटरी क्लब रायगढ़ स्टील सिटी – कमलेश अग्रवाल
  • अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन – पूजा आशाराम
  • युवा अग्रवाल मंच – दिनेश गर्ग
  • टीम अग्रसर – डॉ. साहिल बंसल
  • मारवाड़ी युवा मंच – आशीष डोरा, अनुज अग्रवाल, विकास केडिया
  • श्याम सेवा सरकार – संजय अग्रवाल ऑटो सेंटर
  • अमर अग्रवाल सहित अनेक सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी मौजूद रहे।

शानदार संचालन

पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन शालू गोयल और तरुण अग्रवाल ने शानदार अंदाज में किया। कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने सभी सहयोगियों, खिलाड़ियों एवं समाज के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button