छत्तीसगढ़

गरियाबंद : संदिग्ध हालात में महिला का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या या आत्महत्या—जांच में जुटी पुलिस

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

गरियाबंद जिले के छुरा थाना क्षेत्र के पाठसिवानी गांव में शुक्रवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक महिला का शव गांव से कुछ दूरी पर आम के पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतका की पहचान 50 वर्षीय शारदाबाई विश्वकर्मा के रूप में हुई है, जो अपने बेटे और बहू के साथ गांव में रहती थी।

घटना की सूचना मिलते ही छुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शव की स्थिति और पेड़ से लटकने का तरीका कई सवाल खड़े कर रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शारदाबाई की साड़ी का पल्लू पेड़ की टहनी से होते हुए जमीन पर घिसटता हुआ पाया गया, जिससे प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत तो होता है, लेकिन शव की स्थिति और कुछ अन्य परिस्थितियां इसे संदिग्ध बना रही हैं।

परिजनों और ग्रामीणों ने भी आशंका जताई है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या भी हो सकती है। महिला के पारिवारिक हालात को लेकर गांव वालों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस हर संभावित एंगल से मामले की जांच कर रही है। शारदाबाई की मौत आत्महत्या थी या किसी साजिश का हिस्सा, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button