Uncategorised

चक्रधरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई – अवैध शराब तस्करी में संलिप्त दो आरोपी गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरनगर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर सख्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को धर दबोचा है। थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक मोटरसायकल में सवार होकर दो व्यक्ति अवैध शराब लेकर पहाड़ मंदिर की ओर से रायगढ़ शहर की तरफ जा रहे हैं।

सूचना पर पुलिस टीम ने लोचन नगर मेन रोड के पास घेराबंदी की और मुखबिर के बताए अनुसार आते हुए दोनों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी –

1. मोहम्मद साबीर पिता मोहम्मद मुनीर निवासी चांदनी चौक (मोटरसायकल चालक)


2. मोहम्मद सद्दाम मलिक पिता स्वर्गीय कुतुबुद्दीन मलिक, उम्र 36 वर्ष, निवासी मधुबनपारा (मोटरसायकल सवार)

बरामद सामग्री –

मोहम्मद सद्दाम मलिक के कब्जे से प्लास्टिक थैले में 35 पाव देशी मदिरा शराब (कीमत लगभग ₹2800/-)

एक काला रंग का होंडा लिवो मोटरसायकल (क्रमांक CG 13 AU 4232, कीमत लगभग ₹40,000/-)

पूछताछ में आरोपियों ने शराब को अवैध बिक्री के लिए ले जाने की बात स्वीकार की।

कानूनी कार्रवाई –

दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना चक्रधरनगर में धारा 34(2), 59-क आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम –

प्रधान आरक्षक श्यामदेव साहू

आरक्षक नरेन्द्र भारद्वाज

आरक्षक रूपराम साहू

पुलिस की यह कार्रवाई अवैध शराब तस्करी पर रोकथाम की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button