Uncategorised

TRAI-ED-CBI अधिकारी बनकर 33 लाख की ठगी, मुजफ्फरनगर पुलिस ने दो आरोपी दबोचे, सरगना फरार

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुजफ्फरनगर। पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 11 सितंबर को पीड़ित की शिकायत पर दर्ज मामले के बाद 18 सितंबर को की गई।

मामले में आरोपियों ने खुद को TRAI, ED, CBI और न्यायालय का अधिकारी बताकर पीड़ित को फोन और व्हाट्सएप कॉल के जरिए डराया और धमकाकर 33 लाख 33 हजार रुपये की ठगी कर ली।

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में सामान बरामद किया है। इनमें 39 सिमकार्ड, 21 एटीएम/डेबिट कार्ड, 15 पासबुक, 13 मोबाइल, 3 चेकबुक, 1 स्कूटी और 99,500 रुपये नकद शामिल हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निखिल गोयल (उत्तराखंड निवासी) और हरप्रीत सिंह उर्फ हर्ष (छत्तीसगढ़ निवासी) के रूप में हुई है। वहीं, उनका तीसरा साथी राजू (छत्तीसगढ़ निवासी) अभी फरार बताया जा रहा है, जिसे इस पूरे नेटवर्क का सरगना माना जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी USDT (क्रिप्टोकरेंसी) के माध्यम से ठगी की रकम को विदेश भेजते थे। इनके खिलाफ अब तक 46 करोड़ 55 लाख रुपये की धोखाधड़ी से जुड़ी करीब 44 शिकायतें दर्ज पाई गई हैं।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है और फरार आरोपी राजू की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button