Uncategorised

अग्निवीर योजना : लिखित परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए पुलिस विभाग का नि:शुल्क विशेष प्रशिक्षण शिविर 5 अक्टूबर से

Advertisement

रायगढ़। शासन की महत्वाकांक्षी अग्निवीर योजना में लिखित परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को अब शारीरिक दक्षता (फिजिकल टेस्ट) की तैयारी के लिए पुलिस विभाग की ओर से विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। इस संबंध में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के संयुक्त प्रयास से इस वर्ष भी पुलिस लाइन उर्दना में नि:शुल्क विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर मयंक चर्तुवेदी और पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

प्रशिक्षण शिविर में अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क रहने और खाने की व्यवस्था रहेगी। साथ ही पुलिस विभाग के विशेष प्रशिक्षकों द्वारा उन्हें शारीरिक दक्षता की विस्तृत तैयारी कराई जाएगी। प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के दौरान आवश्यक किट भी नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाना है, ताकि अधिक से अधिक अभ्यर्थियों का चयन अग्निवीर योजना में सुनिश्चित हो सके। प्रशिक्षण के साथ-साथ समय-समय पर अधिकारियों द्वारा मोटिवेशनल सेशन भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित हो।

प्रशिक्षण शिविर का विधिवत शुभारंभ 5 अक्टूबर से होगा। “अग्निवीर” योजना की लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थी इस शिविर में शामिल होने के लिए रक्षित निरीक्षक अमित सिंह (मोबाइल नंबर 9479193208) से संपर्क कर सकते हैं।

बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पहले से ही इस प्रशिक्षण शिविर का लाभ उठाने को उत्सुक हैं। प्रशासन का मानना है कि इस पहल से जिले के युवाओं को बड़ी संख्या में अवसर मिलेंगे और वे देशसेवा के इस सुनहरे अवसर का लाभ उठा पाएंगे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button