रायगढ़

स्वर्गीय पिंटू सिंह ठाकुर की स्मृति फुटबॉल मैच का शुभारंभ…। खिलाड़ी/कोच विजेंद्र यादव विगत बारह वर्षों से कर रहे है आयोजन…।।

Advertisement
Advertisement

सिंघघोष/रायगढ़- स्वर्गीय पिंटू सिंह ठाकुर की स्मृति में सत्तीगुड़ी चौक के युवा खिलाड़ी व कोच विजेंद्र यादव द्वारा लगातार 12 वर्षों से फुटबॉल मैच का आयोजन रामलीला मैदान में होते आ रहा है इस वर्ष भी तीन दिवसीय स्वर्गीय अमित सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन आज जिला प्रेस एसोसिएशन के अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शाखा यादव और संदीप अग्रवाल की उपस्थिति में हुआ।
इस वर्ष के फुटबॉल टूर्नामेंट में रायगढ़ के लगभग 12 टीमों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है जिसमें कि जीतने वाली प्रथम दो टीमों को समिति द्वारा पुरस्कार वितरण किया जाएगा साथ ही साथ बेस्ट गोलकीपर बेस्ट फॉरवर्ड एवं बेस्ट शॉट मारने वाले को भी इनाम समिति द्वारा दिया जाएगा।
रायगढ़ में फुटबॉल के खिलाड़ी और खेल प्रेमी काफी अधिक संख्या में हैं पर फुटबॉल का आयोजन नहीं होने से कहीं ना कहीं खेल प्रेमी और खिलाड़ियों का मनोबल गिरता है पर हर वर्ष अमित सिंह की स्मृति में फुटबॉल मैच होने से आज भी रायगढ़ में फुटबॉल जिंदा है ऐसा महसूस होता है जिला प्रशासन को भी खेल प्रेमियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए शहर के सभी खेल मैदानों का जीर्णोद्धार करना चाहिए क्योंकि रायगढ़ से खेल कर कई बड़े खिलाड़ी नेशनल स्तर पर भी जा चुके हैं पर सुविधाओं की कमी होने के कारण खिलाड़ियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button