Uncategorised

रायगढ़ : गाज गिरने से दो युवकों और तीन बकरियों की मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मंगलवार दोपहर एक दुखद घटना हुई, जिसमें गाज गिरने से दो युवकों और तीन बकरियों की मौत हो गई। घटना छाल थाना क्षेत्र के ग्राम गंजाईपाली माझापारा की है।

जानकारी के मुताबिक, 19 वर्षीय आकश किडो और 19 वर्षीय आकश लिकन केरकेट्टा अपनी बकरियों को चराने के लिए घर से जंगल की ओर गए थे। अचानक मौसम बदल गया और तेज बारिश के साथ गरज शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए दोनों युवक ठाकुरडीपा जंगल में महुआ के पेड़ के नीचे खड़े हो गए, वहीं बकरियां भी उनके आसपास थीं।

इसी दौरान अचानक गाज गिर गई और दोनों युवक तथा तीन बकरियां उसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण जंगल गए और युवकों व बकरियों को मृत पाया। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना छाल पुलिस को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार किया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button