Uncategorised

भेंड़ा गांव में दंपति की निर्मम हत्या, घरघोड़ा थाना क्षेत्र में मचा हड़कंप

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement



रायगढ़ । घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भेंड़ा गांव में बीती रात एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। गांव में रहने वाले एक दंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। सुबह जब परिजनों ने दोनों को आवाज दी तो कोई जवाब नहीं मिला। संदेह होने पर जब कमरे का दरवाजा खोला गया तो अंदर पति-पत्नी की लाशें खून से सनी हुई अवस्था में पड़ी मिलीं।

सूचना मिलते ही घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतकों की पहचान गांव के ही एक दंपति के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों रात में भोजन करने के बाद सोने चले गए थे। सुबह तक जब कोई हरकत नहीं दिखी तो परिजनों ने दरवाजा खोला और भयावह नजारा देखकर सन्न रह गए।

पुलिस को मौके से धारदार हथियार के निशान मिले हैं, जिससे प्रतीत होता है कि दोनों की हत्या किसी धारदार वस्तु से की गई है। फिलहाल एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड को जांच के लिए बुलाया गया है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

घरघोड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक रूप से आशंका जताई जा रही है कि घटना किसी पुरानी रंजिश या पारिवारिक विवाद के चलते हुई हो सकती है। आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है और संदिग्धों की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button