कांकेर के जंगलों में नक्सलियों पर बड़ा प्रहार: जवानों ने डम्प से 50 से ज्यादा हथियार और भारी मात्रा में गोला-बारूद किया बरामद

जब्त सामग्री में 1 नग- 7.62 एसएलआर एलएमजी, 1 नग-5.56 एलएमजी, 5 नग- 303 रायफल, 11 नग- सिंगलशॉट गन देशी मेड, 8 नग- बीजीएल लांचर, 5 नग- भरमार बंदूक, 15 नग- सिंगलशॉट बंदूक, 2 नग- 12 बोर देशी कट्टा, 1 नग- 315 बोर बंदूक, 1 नग- 7.65 एमएम पिस्टल, 10 नग- कुकर बम, 1 नग- तीर बम, 13 नग- मैग्जीन, 469 नग- कारतूस, 34 नग- बीजीएल सेल, 46 किग्रा- बारूद, 4 नग- वॉकीटाकी और 1 नग- छोटा गैस वेल्डींग मशीन बरामद किया है।
बीजापुर में कैश और हथियार बरामद
उल्लेखनीय है कि, बीजापुर में जवानों ने अलग- अलग स्थानों से बरामद नक्सलियों से बारमद डंप से 65 लाख 52 हजार कैश और LMG, SLR, कार्बाइन समेत कुल 32 हथियार बरामद किए गए। बीजापुर में अब तक कुल 7 करोड़ से अधिक की नगद राशि, 8.20 किलो सोना समेत कुल 20 करोड़ 8 लाख 52 हजार की संपत्ति बारमद की गई है। 2024 से अब तक कुल 517 हथियार बरामद किये गए हैं।






