रायगढ़ में विजय दशमी: तीन स्थानों पर रावण दहन, आकर्षक आतिशबाजी और ट्रैफिक जाम की संभावना

रायगढ़ : विजय दशमी के मौके पर शहर में इस बार तीन जगह रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सबसे पुराना कार्यक्रम रामलीला मैदान में होता है, जहां पिछले 59 सालों से रामलीला मंचन और रावण दहन का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम का समय और मार्ग
रामलीला मैदान से गुरुवार (2 अक्टूबर) शाम साढ़े 5 बजे विजयी जुलूस निकलेगा। जुलूस घड़ी चौक, सत्तीगुड़ी चौक, सिविल लाइन रोड, बेटी-बचाओ बेटी-पढ़ाओ चौक, श्याम टॉकीज रोड, सुभाष चौक, चांदनी चौक, हटरी चौक और कोतवाली रोड से होते हुए रामलीला मैदान पहुंचेगा।
रावण दहन रात साढ़े 9 बजे होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के वित्तमंत्री और रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी होंगे।
पुतलों की ऊँचाई
रामलीला मैदान: 51 फीट ऊँचा रावण (कारिगरों द्वारा कोसमनारा में तैयार)
स्कूल मैदान: 57 फीट ऊँचा रावण (स्टेशन चैक युवा समिति)
मिनी स्टेडियम: 45 फीट ऊँचा रावण, जिसके बाद ऑर्केस्टा कार्यक्रम भी होगा
तीनों स्थानों पर आकर्षक आतिशबाजी, रोशनी और झालरों से सजावट की गई है। सुरक्षा के लिए पुलिस जवान तैनात रहेंगे।
ट्रैफिक जाम की संभावना
तीनों कार्यक्रम स्थल पर वित्तमंत्री ओपी चौधरी उपस्थित होंगे। मिनी स्टेडियम और नटवर स्कूल मैदान के बाद रामलीला मैदान रावण दहन देखना लोग पसंद करेंगे। ट्रैफिक विभाग द्वारा रूटचार्ट तैयार नहीं होने के कारण शहर में जाम की समस्या हो सकती है।












