Uncategorised

दशहरे की रात रायगढ़ में डबल मर्डर, बुजुर्ग महिला व दामाद की हत्या, बेटी गंभीर

Advertisement

रायगढ़ जिले में दशहरे की रात हुए डबल मर्डर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। इस दिल दहला देने वाली वारदात में परिवार के दो लोगों की हत्या कर दी गई, जबकि उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हालत में मिली। हमला उस समय हुआ जब पूरा परिवार नींद में था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने गला दबाकर हत्या की है।

घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम रायकेरा माझापारा की है। गुरुवार देर रात 80 वर्षीय सुकमेत सिदार और उनके दामाद 60 वर्षीय लक्ष्मण सिदार की हत्या कर दी गई। वहीं मृतका की बेटी को गंभीर चोटें आईं और उसे इलाज के लिए टिंगनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ग्रामीणों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

सूत्रों के मुताबिक, सुकमेत सिदार को हाल ही में एक प्लांट से मुआवजा राशि प्राप्त हुई थी। आशंका है कि पैसों के लालच में यह हत्या की गई हो। पुलिस को शक है कि वारदात में करीबी रिश्तेदारों की भी संलिप्तता हो सकती है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button