Uncategorised

अंबिकापुर : पेट्रोल पंप में महिला कर्मचारी की दिनदहाड़े चाकू से हत्या, प्रेम प्रसंग बना वजह

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement



अंबिकापुर के रिंग रोड चोपड़ापारा स्थित श्री कृपा फ्यूल्स पेट्रोल पंप में गुरुवार की सुबह महिला कर्मचारी भारती टोप्पो की चाकू से गोद-गोद कर हत्या कर दी गई। वारदात दिनदहाड़े हुई, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के समय बीच-बचाव करने वाले पेट्रोल पंप के एक कर्मचारी संतोष भी घायल हुए।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा था। बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र के ग्राम मगाजी शाहपुर निवासी योगेंद्र पैकरा, जो पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल पंप में आ रहा था, युवती से प्रेम संबंध में दरार आने के बाद हत्या के इरादे से वहां पहुंचा।

सूत्रों के अनुसार, गुरुवार सुबह लगभग पौने बारह बजे योगेंद्र पैकरा मोटरसाइकिल से पेट्रोल पंप आया और युवती पर ताबड़तोड़ चाकू से वार करने लगा। युवती बचने के लिए भागती रही, लेकिन आरोपित ने पीछा करते हुए लगातार हमला किया। परिसर में खून के छींटे बिखरे और भीड़ में भय का माहौल पैदा हो गया।

पकड़े जाने के बाद आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने युवती को पहले भी समझाने की कोशिश की थी, लेकिन वह किसी अन्य युवक से बातचीत कर रही थी। घटना पूरी तरह से पूर्व नियोजित हत्या का मामला प्रतीत होता है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button