Uncategorised
रायगढ़ में 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ 5 अक्टूबर से

रायगढ़ में 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025 का आयोजन 5 से 8 अक्टूबर तक किया जाएगा। चार दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ 5 अक्टूबर की सुबह 10 बजे रायगढ़ स्टेडियम, बोईरदादर में होगा।
उद्घाटन समारोह में प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया करेंगे, जबकि राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे।
इस प्रतियोगिता में राज्यभर से चयनित छात्र-छात्राएं विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।












