रायगढ़

कनकबिरा प्रभारी की तत्प्रता से 6 दिनो से लापता कोरबा के मानसिक रूप से कमजोर युवक को किया गया परिजनों को सपुर्द…।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/रायगढ़- 12 अप्रैल 2021 से कोरबा जिले के पुलिस चौकी राजगामार से लापता तरुण शर्मा पिता कमला कांत शर्मा उम्र 28 वर्ष को आज चौकी कनकबीरा पुलिस चौकी के बार्डर ग्राम से सकुशल दस्तयाब किया गया है। दिनांक 16.04.2021 की रात्रि में तरूण शर्मा के परिजन चौकी प्रभारी कनकबीरा उप निरीक्षक गिरधारी साव को सारंगढ़ क्षेत्र में तरूण को देखे जाने की सूचना दिये थे। जानकारी के अनुसार तरूण शर्मा के परिजन चौकी प्रभारी को कॉल कर बताये कि 12 अप्रैल को तरूण को बाइक लेकर घर से कहीं चला गया है, जिसे किसी ने सारंगढ़ क्षेत्र में घूमते देखना बताये हैं कहकर तरूण को उनके चौकी क्षेत्र में खोजबिन करने का निवेदन किये। चौकी प्रभारी गुम युवक और उसके बाइक नम्बर की जानकारी व्हाटसअप पर मंगवाये। तरूण के परिजन काफी भावुक होकर बताये कि तरूण की मानसिक स्थिति कमजोर है, जिस पर चौकी प्रभारी उन्हें आश्वासन दिये कि तरूण मिल जावेगा। आज सुबह चौकी प्रभारी उप निरीक्षक साव ग्राम भ्रमण कर लॉकडाउन व्यवस्था देखने निकले, इस दौरान गांव के पंच, सरपंचों को तरूण का फोटो दिखाकर पूछताछ किये। ग्राम गंधरचुवा में गांव के एक व्यक्ति द्वारा एक लावारिस बाइक को जंगल में देखना बताया तब चौकी प्रभारी जंगल जाकर तस्दीक किये। तरूण शर्मा की बाइक जंगल में मिली पर आसपास तरूण नहीं मिला। चौकी प्रभारी किसी अनहोनी की आशंका कर चौकीक्षेत्र में पाइंट, बेरियर ड्यूटी में लगे स्टाफ को मोबाइल पर तरूण्र की फोटो व्हाटसअप कर पतासाजी करने निर्देशित किये और स्वयं भी तरूण की पतासाजी में जुट गये। तभी सूचना मिली कि कलगीडिपा बार्डर पर बाहर गांव के एक युवक को घूमते देखा गया है, चौकी प्रभारी बिना समय गंवाये कलगीडिपा बार्डर पहुंचे, जहां तरूण मिला। चौकी प्रभारी को तरूण से बातचीत करने पर उसकी मानसिक स्थिति का पता चला। चौकी प्रभारी तरूण को चौकी लाये और उसके परिजनों को तरूण के सकुशल चौकी में होने की जानकारी मोबाईल पर दिये। आज दोपहर तरूण के परिजन चौकी पहुंचे जिनके सुपुर्द तरूण शर्मा को किया गया। तरूण के परिजन चौकी प्रभारी एवं स्टाफ को साधुवाद देकर तरूण को अपने साथ लेकर कोरबा रवाना हुये

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button