Uncategorised

धनतेरस पर रायगढ़ में जमकर हुई खरीदारी, 75 करोड़ रुपये तक का कारोबार

Advertisement

रायगढ़ । धनतेरस के मौके पर रायगढ़ के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिली। सुबह से देर रात तक लोगों ने जमकर खरीदारी की। सराफा बाजार से लेकर ऑटोमोबाइल शोरूम तक ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। कारोबारियों के मुताबिक इस बार धनतेरस पर करीब 70 से 75 करोड़ रुपये का व्यापार हुआ है। रविवार को भी सोना-चांदी की बिक्री जारी रही।

सोना-चांदी और गाड़ियों की जोरदार डिमांड
धनतेरस पर लोगों ने पारंपरिक रूप से सोना-चांदी के जेवर, सिक्के और मूर्तियों की खरीदारी की। सराफा दुकानों में नए और आकर्षक डिजाइनों के गहनों की मांग सबसे ज्यादा रही। वहीं, ऑटोमोबाइल्स की दुकानों में कार और बाइक खरीदने वालों की लंबी कतारें लगी रहीं। कई ग्राहकों ने शनिवार को बुकिंग कर रविवार को गाड़ी की डिलीवरी ली।

चांदी के सिक्के और लक्ष्मी मूर्तियों की धूम
रायगढ़ के बाजारों में इस बार चांदी के सिक्कों और लक्ष्मी जी की मूर्तियों की भी खूब बिक्री हुई। लोग 1 हजार से लेकर 5 हजार रुपये तक के चांदी के सिक्के खरीदते नजर आए। सराफा दुकानों में रविवार को भी खरीदारों की भीड़ देखी गई।

भीड़भाड़ से जाम के हालात
धनतेरस के दिन सुभाष चौक, पुराना शनि मंदिर रोड, श्याम टॉकीज रोड, लाल टंकी रोड और रामनिवास टॉकीज रोड जैसे प्रमुख इलाकों में भारी भीड़ रही। खरीदारी के उत्साह के बीच कई जगह जाम की स्थिति भी बनी रही।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button