Uncategorised

रायगढ़ में अनोखी चोरी की वारदात: कॉलोनी के सामने खड़ी ट्रेलर की ट्रॉली गायब, पुलिस जांच में जुटी

Advertisement

रायगढ़। जिले के तमनार थाना क्षेत्र में चोरी की एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने कॉलोनी के सामने खड़ी एक ट्रेलर की ट्रॉली को ही पार कर दिया। घटना के बाद तमनार पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, कुंजेमुरा निवासी मासूम अंसारी, जो ट्रांसपोर्टिंग का काम करते हैं, ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनका ट्रेलर वाहन (क्रमांक CG 13 LA 4424) की ट्रॉली को उन्होंने हुकराडीपा चौक स्थित शारदा कॉलोनी के सामने खड़ा किया था। ट्रेलर का हार्स बनवाने के लिए वह गैरेज ले गए थे।

बताया गया कि ट्रॉली लगभग एक महीने से उसी स्थान पर खड़ी थी। इस दौरान 13 और 14 अक्टूबर की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने मौके का फायदा उठाकर ट्रॉली चोरी कर ली। चोरी गई ट्रॉली की कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई जा रही है।

आसपास के इलाकों में खोजबीन करने पर भी ट्रॉली का कोई सुराग नहीं मिल सका। मासूम अंसारी की शिकायत पर तमनार पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि जल्द से जल्द चोरों का पता लगाया जा सके।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button