Uncategorised

मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना के तहत आज होगा कवर्ड तारों का कार्य, कई क्षेत्रों में बिजली रहेगी बाधित

Advertisement



रायगढ़ । मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना के अंतर्गत आज शुक्रवार को 11 केवी खुले तारों को कवर्ड तारों में परिवर्तित करने का कार्य किया जाएगा। इस कारण 33/11 केवी गर्ल्स कॉलेज सब स्टेशन से जुड़ी 11 केवी स्टेशन फीडर की विद्युत आपूर्ति सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी।

इस दौरान सिविल लाइन, नटवर स्कूल, एसपी बंगला, स्टेशन चौक, आटले चौक, दरोगापारा, गुजराती पारा, पथिक होटल, गुडलक होटल, रेलवे कॉलोनी, गांधीगंज, एसपी ऑफिस, निगम कॉम्प्लेक्स, नायक बाड़ा सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

विद्युत विभाग ने असुविधा के लिए नागरिकों से खेद व्यक्त करते हुए सहयोग की अपील की है। साथ ही विभाग ने ऊर्जा संरक्षण पर बल देते हुए नागरिकों को रूफ टॉप सोलर सिस्टम अपनाने की सलाह दी है, ताकि स्थायी ऊर्जा स्रोत को प्रोत्साहन मिल सके।

कार्य की प्रगति के अनुसार बिजली कटौती के समय में परिवर्तन भी संभव है। विभाग ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे विद्युत आपूर्ति से संबंधित अद्यतन जानकारी के लिए स्थानीय अधिकारियों से संपर्क बनाए रखें।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button