Uncategorised

छठ महापर्व का अपमान करने वाले टिल्लू शर्मा के खिलाफ आक्रोश तेज, भोजपुरी समाज ने की FIR दर्ज करने की मांग

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ में सनातन संस्कृति के पावन पर्व छठ महापर्व पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर भोजपुरी और सनातन समाज में तीव्र आक्रोश व्याप्त है। फेसबुक पर टिल्लू शर्मा द्वारा किए गए आपत्तिजनक पोस्ट के विरोध में समाज ने वैधानिक कार्रवाई की मांग तेज़ कर दी है। समाज का कहना है कि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले इस कृत्य को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

किरोड़ीमल नगर महादेव घाट छठ पूजा समिति, खर्रा घाट छठ पूजा समिति, संतोषी मंदिर छठ पूजा समिति टिकरापारा छातामुड़ा सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने पहले ही पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय में लिखित शिकायतें प्रस्तुत की थीं। समाज ने दोहराया कि वे हिंसा या उग्रता के पक्ष में नहीं हैं, लेकिन आस्था और मर्यादा का अपमान स्वीकार नहीं करेंगे।

इसी क्रम में आज, 3 नवंबर 2025 को भोजपुरी समाज के सदस्यों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल से मुलाकात की और टिल्लू शर्मा के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एसपी दिव्यांग कुमार पटेल ने कहा,

> “छठ पूजा समिति के सम्माननीय नागरिकों ने आवेदन दिया है कि एक व्यक्ति ने छठी मइया का अपमान किया है। आवेदन में जो भी तथ्य सामने आए हैं, उनके आधार पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।”

भोजपुरी समाज के जिला उपाध्यक्ष गोपाल सिंह राठौर ने कहा कि समाज छठ महापर्व को श्रद्धा और भव्यता से मनाता है, इसलिए इस तरह की अमर्यादित टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एफआईआर दर्ज होने के बाद भी उचित कार्रवाई नहीं होती है, तो समाज शांतिपूर्ण आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button