राज्य स्तरीय योगा प्रतियोगिता में प्रदीप कुमार केवट प्रथम, नेशनल के लिए चयन

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (CSVTU) के तत्वावधान में गर्ल्स गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज रायपुर में 31 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को राज्य स्तरीय योगा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न फार्मेसी, पॉलिटेक्निक व इंजीनियरिंग कॉलेजों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
इस प्रतियोगिता में रायगढ़ कॉलेज ऑफ फार्मेसी के बी.फार्म तृतीय वर्ष के छात्र प्रदीप कुमार केवट ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। उन्हें सीएसवीटीयू भिलाई के डॉ. मेजर सिंह एवं क्रीड़ा प्रभारी किशोर सर के करकमलों से प्रसस्ती पत्र व पुरस्कार प्रदान किया गया।
प्रदीप कुमार केवट का अब नेशनल योगा चैंपियनशिप के लिए चयन हो गया है। यह राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता 24 से 28 नवंबर 2025 तक वेल्स इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, चेन्नई में आयोजित होगी।
उनकी इस उपलब्धि पर रायगढ़ कॉलेज ऑफ फार्मेसी के डायरेक्टर कैप्टेन शक्ति अग्रवाल एवं प्राचार्य डॉ. डी के प्रधान ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी तथा राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।












