Uncategorised
महापौर जीवर्धन ने भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष अंकुर गोरख के घर पहुंचकर जताया शोक

रायगढ़। भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष अंकुर गोरख के पिता स्व. शंभू नाथ गोरख के निधन पर शहर में शोक की लहर व्याप्त है। रविवार को महापौर जीवर्धन चौहान गोरख निवास पहुंचे और शोकसंतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।
महापौर ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि “भगवान स्व. शंभू नाथ गोरख को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को इस गहन दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।”
स्वर्गीय शंभू नाथ गोरख शहर के प्रसिद्ध शतरंज खिलाड़ी थे। खेल जगत में उनके योगदान को याद करते हुए महापौर ने कहा कि उनका निधन खेल जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने आगे कहा कि शतरंज खेल को बढ़ावा देने में स्व. गोरख का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।












