Uncategorised

रायगढ़ में टीचर के घर से 12.27 लाख की चोरी, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Advertisement



रायगढ़। चक्रधर नगर थाना क्षेत्र स्थित गुलमोहर कॉलोनी में रहने वाली एक शिक्षिका के घर में अज्ञात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर घर में रखी अलमारी से नकदी और सोने के आभूषण मिलाकर करीब 12 लाख 27 हजार रुपए लेकर फरार हो गए। पीड़िता प्रमिला शर्मा (58) पेशे से शिक्षिका हैं।

जानकारी के अनुसार, प्रमिला शर्मा ने अपने पुराने मकान की बिक्री से प्राप्त राशि और सोने के सिक्के व गहने अलमारी में सुरक्षित रखे हुए थे। 22 अक्टूबर को अन्नकूट पूजा के दौरान अंतिम बार उन्होंने अलमारी में नकदी और जेवर चेक किए थे। लेकिन 2 नवंबर की रात जब उन्होंने अलमारी खोली, तो नकदी और आभूषण दोनों गायब थे।

परिवार ने पहले अपने स्तर पर खोजबीन की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला, तो उन्होंने गुरुवार शाम को चक्रधर नगर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घर के आस-पास लगे CCTV कैमरों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर चोरों की तलाश की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button