Uncategorised

रायगढ़ : बुजुर्ग की वेशभूषा पर रोक लगाना पड़ा भारी, अमाया रिजॉर्ट विवाद में घिरा, सोशल मीडिया पर बॉयकॉट की मांग तेज

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़। अमाया रिजॉर्ट में ग्रामीण बुजुर्ग के पहनावे को लेकर किए गए दुर्व्यवहार के बाद शहर में तीखा आक्रोश देखा जा रहा है। पिछले 24 घंटों में यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है, जहाँ लोग इसे निंदनीय और अपमानजनक बताते हुए रिजॉर्ट के बॉयकॉट की मांग कर रहे हैं। जागरूक युवा समूहों ने घटना के विरोध में होटल के सामने धरना भी दिया। मामला तूल पकड़ता देख होटल प्रबंधन ने माफी भी मांगी, लेकिन विरोध थमा नहीं है।


क्या है पूरा मामला?

रायगढ़ के बरमकेला निवासी 67 वर्षीय विष्णु चरण साहू अपनी बेटी के घर शहर आए हुए थे। परिवार ने उनके सम्मान में अटल चौक स्थित अमाया रिजॉर्ट में डिनर का कार्यक्रम रखा था। इसके लिए बकायदा एडवांस बुकिंग भी कराई गई थी।

बताया गया कि जब बुजुर्ग साहू परिवार सहित होटल पहुंचे, तो गार्ड ने उनकी ग्रामीण पारंपरिक वेशभूषा (गमछा-बनियान) को आधार बनाकर अंदर जाने से रोक दिया।
परिवार के बुकिंग बताने के बाद भले ही प्रवेश दे दिया गया, लेकिन जब इस व्यवहार की शिकायत होटल प्रबंधन से की गई, तो उन्होंने उल्टे बुजुर्ग की पोशाक पर आपत्ति जता दी।

इससे परिवार को गहरा अपमान महसूस हुआ और वे बिना खाना खाए ही वापस लौट आए।


मामला बढ़ा, सोशल मीडिया में लोगों का गुस्सा फूटा

घटना का वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर स्थानीय लोगों, ग्रामीण संगठनों और युवा समुदाय में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली।
लोगों ने इसे सांस्कृतिक हीन भावना और ग्रामीण व पारंपरिक पहचान का अपमान बताया।

रात होते-होते #BoycottAmayaResort जैसे टैग ट्रेंड करने लगे।


धरना और पुलिस की मौजूदगी

स्थानीय युवाओं ने होटल के बाहर शांतिपूर्ण धरना दिया।
स्थिति बिगड़ न जाए इसलिए पुलिस ने मध्यस्थता की।
विवाद बढ़ता देख होटल प्रबंधन ने लिखित और मौखिक माफी जारी की।


सोशल मीडिया रिएक्शन

पिछले 24 घंटों में फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर लोगों ने कई पोस्ट, स्टेटस और वीडियो शेयर कर अपनी नाराजगी व्यक्त की।
इनमें से कुछ चुनिंदा प्रतिक्रियाओं के स्क्रीनशॉट नीचे देखे जा सकते हैं

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button