Uncategorised

रायगढ़ : डायल-112 की कार्यप्रणाली को और बेहतर करने दिए निर्देश, रिस्पांस टाइम सुधार पर जोर

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़। पुलिस नियंत्रण कक्ष रायगढ़ में शनिवार, 8 नवंबर 2025 को डायल-112 सेवा की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप पुलिस अधीक्षक (नोडल अधिकारी डायल-112) सुशांतो बनर्जी ने की। साथ ही प्रभारी डायल-112 उप निरीक्षक पुष्पेंद्र श्याम भी उपस्थित रहे। बैठक में डायल-112 में कार्यरत पुलिसकर्मियों एवं ईआरवी वाहन चालकों से सेवा व्यवहार, तत्परता और अनुशासन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

डीएसपी सुशांतो बनर्जी ने कहा कि डायल-112 नागरिकों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है, इसलिए प्रत्येक कॉल को गंभीरता से लेते हुए रिस्पांस टाइम कम करने और घटनास्थल पर शीघ्र पहुँचने पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने पुलिस दल को निर्देशित किया कि पीड़ित या सूचना देने वाले व्यक्ति के साथ संवेदनशील और सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार सुनिश्चित करें।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शासकीय वाहन का उपयोग केवल डायल-112 की निर्धारित ड्यूटी के लिए ही हो। ड्यूटी पॉइंट पर वाहन और स्टाफ की निरंतर उपस्थिति आवश्यक है। डीएसपी ने कहा कि टीमवर्क और अनुशासन से ही जनता का विश्वास मज़बूत होता है।

बैठक के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों और ईआरवी वाहन चालकों की सराहना की गई और उन्हें प्रोत्साहित किया गया।

प्रभारी डायल-112 उप निरीक्षक पुष्पेंद्र श्याम ने सुरक्षा मानकों, व्यवहारिक शालीनता तथा नागरिकों की सहायता में तत्पर रहने के महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी कर्मियों से कहा कि मौके पर पहुंचकर स्थिति का धैर्यपूर्वक आकलन करें और आवश्यकतानुसार त्वरित सहायता प्रदान करें।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button