Uncategorised

गेरवानी जा रहे मजदूर की सड़क हादसे में मौत, 22 चक्का ट्रेलर ने मारी जोरदार टक्कर

Advertisement


रायगढ़। घरघोड़ा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में सलासर स्टील एंड पावर लिमिटेड प्लांट में काम करने वाले मजदूर की मौत हो गई। जशपुर जिले के ग्राम कुदमुरा नांदोटोली निवासी 42 वर्षीय महेंद्र यादव अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाकर गेरवानी स्थित प्लांट की ओर जा रहा था, तभी सामने से आ रहे 22 चक्का ट्रेलर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

मिली जानकारी के अनुसार, महेंद्र यादव पिछले दो साल से अपने परिवार के साथ गेरवानी में रहकर मजदूरी का कार्य कर रहा था। गुरुवार को वह अपनी पत्नी के साथ गृह ग्राम कुदमुरा गया था और शनिवार शाम वापस काम पर लौटने के लिए निकला। रास्ते में पदमा स्थित पेट्रोल पंप पर उसने बाइक में पेट्रोल भरवाया और गेरवानी के लिए रवाना हुआ। इसी दौरान अमलीडीह के पास सामने से आ रहे ट्रेलर ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महेंद्र के सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में उसकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। मृतक की पहचान होने पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। रविवार सुबह मृतक के भाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात ट्रेलर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button