Uncategorised

रायगढ़ में 15 नवम्बर को होगा जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

राज्य शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन रायगढ़ द्वारा जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस 2025 का भव्य आयोजन इस वर्ष 15 नवम्बर, शनिवार को सुबह 10 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम में उत्तर छत्तीसगढ़ क्षेत्र का जनजातीय लोकनृत्य महोत्सव भी शामिल होगा, जिसमें अंचल की जनजातीय परंपराओं, कला, संस्कृति और लोकनृत्यों का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। यह आयोजन जिले के सांस्कृतिक कैलेंडर का प्रमुख आकर्षण माना जा रहा है।

यह पूरा कार्यक्रम सांस्कृतिक भवन ऑडिटोरियम, पंजरी प्लांट, नगर निगम रायगढ़ में आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने बताया कि जनजातीय समाज की गौरवशाली संस्कृति, विरासत और योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से यह आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री गजेन्द्र यादव शामिल होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, विधायक धरमजयगढ़ लालजीत सिंह राठिया, खरसिया विधायक उमेश नंदकुमार पटेल, लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार, महापौर जीवर्धन चौहान एवं जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविंद्र गवेल उपस्थित रहेंगे।

आयोजन समिति ने बताया कि यह दिवस केवल सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित करने का अवसर नहीं है, बल्कि जनजातीय समुदाय की समृद्ध परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का माध्यम भी है। कार्यक्रम में भव्य लोकनृत्य, पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुनें, जनजातीय परिधान एवं जीवनशैली की मनमोहक झलक दर्शकों का मुख्य आकर्षण होंगी।

जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस सांस्कृतिक विरासत के उत्सव को सफल बनाएं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button