Uncategorised

खंडहर हो चुके स्कूल में पढ़ने को मजबूर बच्चे, प्रशासन की बेरुखी से बढ़ी चिंता

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़। खरसिया ब्लॉक के ग्राम पंचायत भैनापारा के आश्रित गांव कलमी का प्राथमिक विद्यालय आज खंडहर में तब्दील हो चुका है। 1993 में निर्मित यह स्कूल वर्षों से मरम्मत के अभाव में इतनी बुरी हालत में पहुंच गया है कि इसकी दीवारें, छत और खिड़कियां लगातार टूट रही हैं।

कुछ दिन पहले स्कूल की खिड़की का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। सौभाग्य से उस समय बच्चे कक्ष में मौजूद नहीं थे, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। बावजूद इसके, मासूम बच्चे रोज इसी जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर हैं।


शौचालय पूरी तरह जर्जर, बच्चे खुले में जाने को मजबूर

स्कूल में न केवल कक्षाओं की स्थिति खराब है, बल्कि शौचालय भी पूरी तरह टूट चुका है। बच्चों को खुले में शौच करना पड़ रहा है, जिससे उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य दोनों ही खतरे में हैं।


ग्रामीणों में रोष, समाधान की मांग

ग्रामीणों ने कई बार ग्राम पंचायत मैना पारा के सरपंच अनहित राम को समस्या से अवगत कराया, लेकिन अभी तक किसी भी स्तर पर सुधारात्मक कार्रवाई शुरू नहीं की गई है। इससे लोगों में गहरी नाराजगी है और वे जल्द से जल्द नए स्कूल भवन की मांग कर रहे हैं।


सरिया में 560 बोरी अवैध धान ज़ब्त, ओडिशा से हो रहा था परिवहन

रायगढ़। कलेक्टर और एसपी द्वारा जारी सख्त निर्देशों के बाद जिले में अवैध धान परिवहन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। अभियान के दूसरे दिन सरिया तहसीलदार कोमल साहू के नेतृत्व में जांच दल ने बड़ी सफलता हासिल की।

ग्राम बोरिदा में ओडिशा से सरिया की ओर आ रहे धान से भरे वाहन क्रमांक OD 17 K 7832 को रोका गया। वाहन में 560 बोरी धान बिना किसी वैध दस्तावेज के पाया गया। मंडी अधिनियम के तहत जप्ती प्रकरण दर्ज कर वाहन और धान को थाना प्रभारी सरिया के सुपुर्द किया गया।

माना जा रहा है कि यह अवैध धान भठली (ओडिशा) से नीचटा (सरिया) ले जाया जा रहा था। कलेक्टर के निर्देशों के बाद इस तरह की कार्रवाई से अवैध व्यापार पर बड़ा लगाम लगने की उम्मीद है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button