Uncategorised

रायगढ़ जिले में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की बड़ी उपलब्धि, 1033 पोलिंग बूथ पर 100% डिजिटाइजेशन पूरा

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) के तहत रायगढ़ जिले में डिजिटाइजेशन कार्य तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। जिले के कुल 1033 पोलिंग बूथों पर 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। इनमें सबसे बड़ी उपलब्धि धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र की रही, जो जिले में पहला ऐसा क्षेत्र बना है जहाँ शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन का लक्ष्य हासिल किया गया।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयंक चतुर्वेदी ने इस उपलब्धि पर सभी प्रशासनिक अधिकारियों और बूथ लेवल ऑफिसर्स (BLOs) को बधाई देते हुए कहा कि SIR कार्य निर्वाचन आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, जिसकी सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने शेष बूथों के BLOs को भी निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए।

उत्कृष्ट BLOs का सम्मान
जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित सम्मान समारोह में कलेक्टर चतुर्वेदी ने 8 उत्कृष्ट BLOs को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इनमें शामिल हैं—

  • पायल चंद्रिकापुरे (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, रायगढ़-85)
  • राजेश दास बैरागी (BLO सुपरवाइजर, राजस्व उप निरीक्षक)
  • मंजू शर्मा (सहायक शिक्षक, अभिहित अधिकारी)
  • सुशील गुप्ता (प्रधान पाठक, मास्टर ट्रेनर)
  • शकुन्तला देवी (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, रायगढ़-02)
  • अनिता नायक (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, रायगढ़-81)
  • गीता गुप्ता (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, रायगढ़-82)
  • मेनका कुर्रे (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, रायगढ़-84)

कलेक्टर ने सभी BLOs को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन जारी रखने प्रेरित किया।

जिले में 99% से अधिक डिजिटाइजेशन पूरा
उप जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, जिले के कुल 9,14,669 मतदाताओं में से 9,06,171 से अधिक का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है, जो 99 प्रतिशत से भी अधिक है। विधानसभावार प्रगति इस प्रकार है—

  • धरमजयगढ़: 100%
  • लैलूंगा: 99.97%
  • खरसिया: 99.97%
  • रायगढ़: 98.43%

जिले के कुल 1156 पोलिंग बूथों में से—

  • 2 बूथों में डिजिटाइजेशन 60–80% तक,
  • 121 बूथों में 80–99% तक,
  • और 1033 बूथों में 100% डिजिटाइजेशन पूरा किया जा चुका है।

अधिकारियों का कहना है कि शेष बूथों में कार्य तेजी से जारी है और जल्द ही पूरे जिले में 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन का लक्ष्य प्राप्त कर लिया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button